कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बीच सोमवार की देर शाम पटना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
पटना के रामकृष्णानगर के खेमिनीचक इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि भू कारोबारी सुनील वर्मा को कई गोली मारी गई है। इससे पहले कि आसपास के लोग पहुंचते बाइख सवार बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







