मेड-इन-इंडिया एक्शन मोबाइल गेम FAU-G का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गेम ने लॉन्चिंग से पहले ही गूगल प्ले पर 40 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया। इस बात का खुलासा गेम की डेवलेपर कंपनी nCore Games ने किया है। बता दें कि FAU-G (फियरलेस एंड यूनाइडेट गार्ड्स) गेम 26 जनवरी को लॉन्च होना है। 

गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन नवंबर के आखिरी में शुरू हुआ था। यह एक मल्टी-प्लेयर गेम है। भारत में पॉप्युलर गेम पबजी मोबाइल बैन होने के तुरंत बाद FAU-G गेम की घोषणा फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने की थी। फिलहाल गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन सिर्फ हाई और मिड-रेंज एंड्रॉइड फोन्स तक ही सीमित है। इसे जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए भी शुरू किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: LG के इस फोन की मजबूती है बेजोड़, 4 कैमरे के साथ है बड़ा डिस्प्ले

24 घंटे में ही मिल गए थे 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन
बता दें कि गेम को शुरुआती 24 घंटे में ही 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन मिल गए थे। हालांकि 40 लाख का आंकड़ा पार करने में इसे डेढ महीने से ज्यादा का वक्त लग गया। nCore Games के को-फाउंडर और चेयरमैन विशाल गोंदल ने कहा, ‘इस गेम के लॉन्च तक हम 50 लाख पार कर जाएंगे। मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी गेम को इतनी बड़ी संख्या में प्री-रजिस्ट्रेशन मिले होंगे।’

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आ गया नया कॉलिंग फीचर, डेस्कटॉप यूजर्स कर पाएंगे इस्तेमाल

कैसा होगा गेम
यह एक थर्ड पर्सन शूटिंग गेम है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों जगह उपलब्ध होगा। FAU-G गेम भारतीय सुरक्षा जवानों के साथ हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित हो सकता है। इसमें गलवान वैली का भी एक लेवल शामिल किया गया है। Google Play Store पर इस गेम के बारे में डिस्क्रिप्शन दिया गया है कि, “भारत की उत्तरी सीमा की चोटियों पर कुशल लड़ाकों का एक ग्रुप राष्ट्र के गौरव और संप्रभुता की रक्षा करता है। यह टॉस्क सबसे साहसी: द फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स FAU-G के लिए यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है।” 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here