संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पंजाब से आने वाले कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वराज पार्टी के चीफ योगेंद्र यादव पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि योगेंद्र यादव को हटा दिया जाता है तो आज किसानों और सरकार में बात बन सकती है, क्योंकि वही आग लगा रहे हैं। बिट्टू ने लाल किला हिंसा के लिए भी योगेंद्र यादव को ही जिम्मेदार ठहराया है।
लुधियाना से सांसद कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि नए कृषि कानून से सरकारी मंडिया खत्म हो जाएंगी। हालांकि, सरकार की ओर से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई सांसदों ने आपत्ति करते हुए चुनौती दी कि वह बताएं कि कानून में कहां लिखा है कि सरकारी मंडिया खत्म कर दी जाएंगी। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकारी मंडियों पर टैक्स है, लेकिन प्राइवेट मंडियों पर टैक्स लगाया जाएगा, इसलिए मंडियां खत्म हो जाएंगी
इस दौरान बिट्टू ने अनुराग ठाकुर पर कुछ निजी और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर दीं, जिन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया गया। बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के सासंद भंगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद रवनीजत सिंह जब सिंघु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में पहुंचे थे तो उनके धक्का-मुक्की की गई थी। बिट्टू आरोप लगा चुके हैं कि किसानों के आंदोलन के पीछे खालिस्तान समर्थकों का भी हाथ है।







