कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत में 0.34 की गिरावट देखने को मिला। सोने का वायदा भाव अब 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एमसीएक्स में अगस्त महीने में डिलिवरी वाले सोने की वायदा कीमत 161 रुपये गिरकर 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 14,002 लॉट का कारोबार हुआ।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का ताजा भाव जानें यहां
इसी तरह अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोने की वायदा कीमत 165 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की कमी के साथ 47,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 5,603 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.28 प्रतिशत गिरकर 1,731.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी वायदा भी कमजोर
सोने के साथ ही चांदी का वायदा भाव भी 243 रुपये गिरकर 48,087 प्रति किलो रह गया। एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा 0.5 फीसद गिरकर 48,087 प्रतिकिलो के रेट से आज 10,983 का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर डिलिवरी के लिए भी चांदी वायदा में कमजोरी देख गई। चांदी की वायदा कीमत 224 रुपये प्रति किलो गिरकर 48,900 रुपये रह गई है। इसके लिए आज 1,989 लाट का कारोबार हुआ। वहीं न्यूयार्क में 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ चांदी 17.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।







