महाराष्ट्र के नासिक से केरल के तिरुअनंतपुर के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के लिए निकले एक ट्रक को मंजिल तक पहुंचने में एक साल से भी ज्यादा का वक्त लग गया. ट्रक पर 70 टन वजन का आटोक्लेव रखा हुआ था, जो स्पेस सेंटर के काम में आता है. करीब 1700 किलोमीटर की यात्रा के लिए ये ट्रक 8 जुलाई, 2019 को रवाना हुआ था. हर दिन ये ट्रक सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करता था और इस दौरान सड़क पर हर तरह का ट्रैफिक रोक दिया जाता था. ट्रक के साथ हमेशा 32 लोग रहते थे, जो इसके साथ चलते थे. एक साल 10 दिन के बाद 18 जुलाई, 2020 को ट्रक विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा था. ट्रक को लेकर देखिए पिंकी राजपुरोहित की ये खास रिपोर्ट.







