राज्यसभा में रविवार के हंगामे की वजह से सस्पेंड किए गए विपक्ष के आठ सांसदों पर मोदी सरकार के मंत्रियों ने निशाना साधा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत विभिन्न मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये सांसद नियमों को नहीं मान रहे हैं और लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।







