विपक्ष के हंगामे और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के इस्तीफे की हलचल के बीच गुरुवार को रात करीब 9.45 बजे तक लोक सभा की कार्यवाली चली। इस दौरान कृषि विधेयक ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020’ और ‘कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020’ पास हो गए। अब ये बिल राज्यसभा में जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार शाम तीन बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई है। उधर, पीएम मोदी ने कृषि विधेयक पर किसानों से भ्रमित न होने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘ किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे लोकसभा में कृषि सुधार विधेयकों पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री @nstomar जी द्वारा दिए गए भाषण को जरूर सुनें। #JaiKisan
क्या बोले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
कांग्रेस समेत विपक्ष ने कृषि संबंधी विधेयकों का किया विरोध, सरकार ने ‘परिवर्तनकारी’ बताया
किसानों को तीन दिन में भुगतान की गारंटी
तोमर ने लोकसभा में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘‘कोई भी व्यापारी अमानत में खयानत नहीं कर पायेगा। इसमें किसानों को तीन दिन में भुगतान की गारंटी देने की बात है। इन प्रस्तावित कानूनों में सभी तरह की सुरक्षा का प्रावधन किया गया है।’’ उन्होंने विपक्षी दलों से कहा, ‘‘ इन विधेयकों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखें और गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद इनका समर्थन करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीति का चश्मा उतारकर किसान का चश्मा लगा लें, तब इसमें किसान का हित दिखेगा।’’
कृषि विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का इस्तीफा
मोदी ने ट्वीट कर विपक्ष पर साधा निशाना
मोदी ने ट्वीट कर रहा, किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं। इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे। लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे।
Agriculture Bill 2020: अकाली दल की दो टूक- किसानों के साथ धोखा, हम नहीं देंगे साथ







