कोरोना वायरस की वजह से भारत में अभी तक क्रिकेट गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन अधिकांश क्रिकेटर अब भी घर पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी अपडेट हैं और इसी के जरिये अपने फैन्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी के जरिये अपने फैन्स को अपने बारे में अपडेट भी देते रहते हैं। इसी कड़ी में विराट ने बताया कि श्रेयस अय्यर उनके लिए डोसा लेकर आए हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल ने भी उनसे एक स्पेशल रिक्वेस्ट कर दी है।
विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से श्रेयस अय्यर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ियों ने मास्क पहना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने बताया कि श्रेयस उनके लिए घर का बना डोसा लेकर आए हैं।
शैनोन गैब्रियल की गेंद समझ नहीं पाए डोमिनिक सिब्ली, गिल्लियां उड़ी तो हैरानी से देखते रह गए- VIDEO
विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, ”एक अच्छा पड़ोसी, जो हमारे घर से महज 500 मीटर की दूरी पर रहता है। हमारे लिए घर का बना डोसा लेकर आया, जिससे हमारे चेहरे पर मुस्कान आ गई। आपकी मां को बहुत शुक्रिया। हमने लंबे समय से इतना स्वादिष्ट डोसा नहीं खाया था। उम्मीद है कि हमने जो मशरूम बिरयानी भेजी है, वो आपको पसंद आई होगी।”
ENG vs WI:टॉस के दौरान विंडीज कप्तान जेसन होल्डर से हुई गलती, बेन स्टोक्स ने दिलाई याद, VIDEO
विराट कोहली की इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने भी हमेशा की तरह मजेदार कमेंट किया। चहल ने कमेंट में लिखा- भैया प्लीज कुछ बिरयानी यहां भी भेज दीजिए, सिर्फ 1400 किलोमीटर दूर।
चहल अपने साथी खिलाड़ियों की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करके अक्सर सबका मनोरंजन करते रहते हैं।
बता दें कि मार्च के बाद से टीम इंडिया ने कोई इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप भी शुरू नहीं किए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, क्रुणाल पांड्या, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और चेतेश्वर पुजारा जैसे कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत तौर पर आउटडोर ट्रेनिंग शुरू की है। इन खिलाड़ियों ने अपनी आउटडोर ट्रेनिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को जानकारी दी थी।







