टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन पर कप्तान विराट कोहली समेत तमाम मौजूदा क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है। शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे समेत तमाम क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके नाम तीन आईसीसी ट्रॉफी दर्ज हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

धोनी के बर्थडे पर CSK ने फैन्स को कराए थाला के ‘दर्शन’, देखें वीडियो

विराट ने धोनी के साथ तीन फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई। आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। God bless you’, वहीं हार्दिक पांड्या ने लिखा, ‘मेरे बिट्टू को आपके चिट्टू की ओर से हैप्पी बर्थडे। मेरे ऐसे दोस्त जिन्होंने मुझे बेहतर इंसान होना सिखाया और मेरे खराब समय में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।’ शिखर धवन ने लिखा, ‘खेल के इस लीजेंड को जन्मदिन की बधाइयां। हैप्पी बर्थडे माही भाई।’

धोनी के 39वें जन्मदिन पर जानिए, उनके रिकॉर्ड्स और स्टैट्स के बारे में 

धोनी ने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच पिछले साल जुलाई में खेला था, इसके बाद से ही वो क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। धोनी को इस साल आईपीएल के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते आईपीएल अभी तक शुरू नहीं हो सका है। आईपीएल इस साल 29 मार्च से खेला जाना था। इन दिग्गज क्रिकेटरों ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई-





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here