घटना से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था।
Edited By Vineet Tripathi | एजेंसियां | Updated:
हाइलाइट्स
- आंध्र फार्मा में आग लगने की खबर
- दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं आग की लपटेंं
- फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं
- राहत-बचाव टीम मौके पर, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
विशाखापत्तनम
आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था। सूत्रों के अनुसार धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई। सूत्रों के अनुसार रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में घटना घटी।
Web Title andhra pradesh a fire has broken out at a pharma company in jn pharma city visakhapatnam(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
other states News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें







