यूएई में सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई ने शानदार तरीके से आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन करवाया। इस लीग को एक बार फिर से डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया और पांचवां खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन चुनी है और जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को न चुनकर टीम इंडिया की बागडोर संभालने वाले विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया है।

‘क्रिकबज लाइव’ से बात करते हुए इस टीम की ओपनिंग जोड़ी के लिए सहवाग ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल और ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से नवाजे गए देवदत्त पडीक्कल को चुना है। देवदत्त ने टूर्नामेंट के 15 मैचों में 31.53 की औसत और 124.80 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी भी निकलीं। इस टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सहवाग ने मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को चुना है। इसके अलावा टीम के कप्तान विराट कोहली को उन्होंने चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए चुना।

IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर से पूछा सवाल, क्या RCB के कप्तान होने पर इतनी ट्रॉफी जीत पाते रोहित

‘मुल्तान के सुल्तान’ के नाम से मशहूर सहवाग ने अपनी इस टीम में आश्चर्यजनक रूप से पांचवें नंबर पर बैटिंग करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को शामिल किया। इसके अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सहवाग ने इस टूर्नामेंट में आरसीबी की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले एबी डिविलियर्स को चुना। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें सहवाग ने कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तिगड़ी  को चुना। वहीं स्पिन विभाग की बागडोर उन्होंने युजवेंद्र चहल और राशिद खान को सौंपी। इस टीम की मजेदार बात यह है कि सहवाग ने 12वें खिलाड़ी के साथ 13वें खिलाड़ी को भी चुना है। जहां 12वें नंबर के लिए उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ईशान किशन वहीं 13वें खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट के ‘मोस्ट वैल्यूवल प्लेयर’ जोफ्रा आर्चर को चुना।

आगरकर ने चुनी अपनी IPL 2020 की टीम, इन दो बड़े नामों को नहीं दी जगह

वीरेंद्र सहवाग की बेस्ट आईपीएल प्लेइंग XI- केएल राहुल, देवदत्त पडीक्कल, सूर्यकुमार, विराट कोहली(कप्तान), डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, राशिद खान।
12वां खिलाड़ी-ईशान किशन।
13वां खिलाड़ी-जोफ्रा आर्चर।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here