बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अपनी शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने अपनी एनिवर्सरी गिर नेशनल पार्क में मनाई. इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए.

एक इंस्टाग्राम पेज पर आमिर और किरण की एनिवर्सरी की तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आमिर किरण के लिए रोमांटिक अंदाज में गाना गाते दिख रहे हैं. तस्वीरों में कपल को केक काटते हुए भी दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर अब आमिर का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस भी इस खूबसूरत कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो में कुछ लोग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं.

एनिवर्सरी पार्टी की तस्वीरें आई सामने
सामने आई तस्वीरों में एनिवर्सरी पार्टी में उनके परिवार के करीबी और आमिर की बेटी इरा खान भी मौजूद दिखीं. इस दौरान उनके बेटे आजाद भी स्पॉट किए गए. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी पार्टी को एन्जॉय कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेलिब्रेशन में आमिर के भतीजे इमरान खान भी शामिल हुए.

2005 में हुई थी आमिर- किरण की शादी
गौरतलब है कि रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की. किरण राव बॉलीवुड की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक होने के साथ-साथ एक राइटर भी हैं. वहीं, रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे हैं, जिनका नाम, ईरा खान और जुनैद खान है.

ये भी पढ़ें-

‘अतरंगी रे’ की पार्टी में सारा और धनुष ने काटा केक, तस्वीरों में नहीं दिखे अक्षय कुमार

Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने राखी सावंत के बारे में कही ऐसी बात, बोले- पिता और पति दोनों ही नहीं है जिसके कारण…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here