प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के ‘अहंकार’ में कोई बदलाव नहीं आया। 

धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भारत रत्न मशहूर गायिका दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “लता मंगेशकर ने पूरे देश को प्रेरित किया। उन्होंने पूरे देश को एकजुट किया।” उन्होंने कहा, “कोविड महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था हुई है। भारत को एक नेता के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत को वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए।”

कांग्रेस 100 साल तक सत्ता में नहीं आना चाहती, हारने के बाद भी मगरूर है; संसद में PM मोदी ने खूब कसे तंज

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज़ादी के इतने सालों के बाद ग़रीब के घर में रोशनी होती है, तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताक़त देती हैं। ग़रीब के घर में गैस का कनेक्शन हो, धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति हो तो उसका आनंद कुछ और ही होता है।” 

COVID19 के समय कांग्रेस ने पार कर दीं सारी हदें: पीएम 

शायराना अंदाज में पीएम मोदी ने कहा, ‘वे दिन को रात कहें तो तुरंत मान लो, नहीं मानोगे तो वे दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे। वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहां, उन्हें आईना मत दिखाओ, वे आईने को भी तोड़ देंगे।’

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “COVID19 के इस समय में कांग्रेस पार्टी ने सारी हदें पार कर दी। पहली लहर के दौरान, जब लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे थे, दिशानिर्देश सुझाव दे रहे थे कि लोग जहां हैं वहीं रहें, तब कांग्रेस मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी और निर्दोष लोगों को डरा रही थी।” लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “अगर हम लोकल के लिए वोकल होने की बात कर रहे हैं तो क्या हम महात्मा गांधी के सपनों को पूरा नहीं कर रहे हैं? फिर विपक्ष द्वारा इसका मजाक क्यों उड़ाया जा रहा था? हमने योग और फिट इंडिया की बात की, लेकिन विपक्ष ने भी इसका मजाक उड़ाया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम लोकल के लिए वोकल होने की बात कर रहे हैं तो क्या हम महात्मा गांधी के सपनों को पूरा नहीं कर रहे हैं? फिर विपक्ष द्वारा इसका मजाक क्यों उड़ाया जा रहा था? हमने योग और फिट इंडिया की बात की, लेकिन विपक्ष ने भी इसका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि महामारी के बीच 80 करोड़ से अधिक साथी भारतीयों को मुफ्त राशन मिले। हमारी प्रतिबद्धता है कि कोई भी भारतीय भूखा न रहे।”

पीएम ने कहा, “इतने वर्षों तक देश पर राज करने वाले और महलनुमा घरों में रहने के आदी, छोटे किसान के कल्याण की बात करना भूल गए हैं। भारत की प्रगति के लिए छोटे किसान को सशक्त बनाना जरूरी है। छोटा किसान भारत की तरक्की को मज़बूत करेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर ग़रीबी से मुक्ति चाहिए तो हमें छोटे किसानों को मजबूत बनाना होगा। छोटा किसान मजबूत होगा तो छोटी ज़मीन को भी आधुनिक करने की कोशिश करेगा।”



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here