वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (VIL) ने गुरुवार को कहा कि उसने 2021-22 की पहली तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीआईएल ने पहली तिमाही 2021-22 के लिए अपने लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर दिया है।’’ इससे पहले खबर आई थी कि वीआईएल द्वारा जून तिमाही के लिए चुकाया गया लाइसेंस शुल्क 150 करोड़ रुपए कम था। 

आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी की पहली तिमाही की आय और शनिवार को घोषित जून तिमाही के परिचालन मेट्रिक्स ने विश्लेषकों को निराश किया।

कंपनी पर कर्ज कितना: दूरसंचार कंपनी द्वारी जारी पहली तिमाही के परिणाम के अनुसार 30 जून 2021 तक वीआईएल का कुल सकल ऋण (पट्टे की देनदारियों को छोड़कर और ब्याज सहित, लेकिन बकाया नहीं) 1,91,590 करोड़ रुपए था। इसमें स्पेक्ट्रम भुगतान देनदारी के 1,06,010 करोड़ और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) देनदारी के 62,180 करोड़ रुपए शामिल हैं।

कितना है शेयर भाव: बीते बुधवार को वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड का शेयर भाव 6.45 रुपए के भाव पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर भाव में 12.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 18,534.33 करोड़ रुपए है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here