देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, गुड्स एंड सर्विस टैक्स और ई-बिल को लेकर व्यापारिक संस्था ‘द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ की तरफ से आज ‘भारत बंद’ बुलाया गया है. देश भर के अलग-अलग राज्यों में विरोध के लिए 1500 जगहों पर धरने का आयोजन किया जा रहा है. भारत बंद में करीब आटठ करोड़ छोटे कारोबारी शामिल हो रहे हैं.

पढ़ें पूरी खबर- 

भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम को लेकर बनी सहमति का अमेरिका ने स्वागत किया है. व्हाइट हाउस ने इसे शांति की तरफ और तारीफ के लायक कदम बताया है. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि यह सकारात्मक कदम दोनों देशों के बीच आगे संवाद के लिए एक अवसर प्रदान करेगा.

पढ़ें पूरी खबर-  

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी लावारिस स्कॉर्पियों से एक चिट्ठी भी बरामद की गई है, जिसमें अंबानी फैमिली को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. कल इस गाड़ी से जिलेटिन (विस्फोटक) की छड़ें बरामद हुईं थी. मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें पूरी खबर- 

देश में लगातार दूसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16577 हजार नए केस दर्ज हुए. वहीं, 120 लोगों की जान चली गई. देशभर में अबतक एक करोड़ 34 लाख 72 हजार 643 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जा चुका है.

पढ़ें पूरी खबर-  

देश में आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90 रुपए 93 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 81 रुपए 32 पैसे है. इस बीच *केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि महंगा हुए पेट्रोल-डीजल को लेकर कुछ भी कहना धर्म संकट की तरह है.*

पढ़ें पूरी खबर- 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here