कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि पार्टी को जल्द नए अध्यक्ष की खोज करनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशाहीन होने की अवधारणा तोड़ने के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष खोजने की प्रक्रिया तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी से अनिश्चितकाल के लिए अंतरिम प्रमुख का बोझ उठाने की उम्मीद करना अनुचित है।

थरूर ने यह बात ऐसे समय में कही है जब सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में 10 अगस्त को एक साल हो जाएंगे। थरूर ने कहा, ”मैं मानता हूं कि हमें अपने नेतृत्व को लेकर स्पष्ट होना चाहिए। पिछले साल सोनिया गांधी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति का मैंने स्वागत किया था,  लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि यह अनुचित है कि हम उनसे अनंत समय तक इस बोझ को उठाए रखने की उम्मीद करें।” 

थरूर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी में पार्टी को लीड करने की क्षमता है, लेकिन यदि वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो पार्टी को नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए ऐक्शन लेने की जरूरत है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी का एक खेमा दोबारा राहुल गांधी की उस पद पर ताजपोशी चाहता है, जिसे उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद त्याग दिया था।  
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here