लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी।
शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘टेस्टिंग अप्वाइंटमेंट के लिए दो दिन और रिजल्ट के लिए डेढ़ दिन का इंतजार करने के बाद, यह तय हो पाया कि मैं कोरोना पॉजिटव हूं। सकारात्मक सोच और आराम, भाप और पे. पदार्थों के साथ इससे निपटने की उम्मीद है। मेरी बहन और 85 वर्षीय मां भी कोरोना पॉजिटिव हैं।’
After waiting two days for a test appointment and another day & a half for the results, I finally have confirmation: I’m #Covid positive. Hoping to deal with it in a “positive” frame of mind, with rest, steam & plenty of fluids. My sister& 85 year old mother are in the same boat.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 21, 2021
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी कोरोना संक्रमित होने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 7 दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मैं अपने अभियान को वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी रखूंगा। मैं सुझाव देता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि कोरोना को अपने जीवन से दूर रखें।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधीर रंजन चौधरी के जल्द ठीक होने की कामना की है।







