Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के मौके पर कई सेलेब्स ने सुपरस्टार्स को सोशल मीडिया के जरिए विश किया, इनमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल है. आलिया ने इन्स्टाग्राम पर शाहरुख की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, मेरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति. सिर्फ सिनेमा के किंग नहीं, अच्छाई और यहां तक कि हर चीज के किंग हैं. आपको हैप्पी-हैप्पी बर्थडे एसआर. आप प्यार के पर्याय हैं और हमेशा रहेंगे. प्यार इस दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ है. मैं आशा और उम्मीद करती हूं कि आपका ज़िंदगी का हर दिन हमेशा खुशियों से भरा हो क्योंकि आप हमें भी हमेशा बदले में यही देते हैं. 

 



बता दें कि आलिया ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘डियर ज़िंदगी’ में काम किया था. फिल्म डार्लिंग्स से आलिया और शाहरुख को-प्रोड्यूसर्स बने हैं. आलिया इस फिल्म में काम भी कर रही हैं और इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वैसे, आलिया के अलावा करण जौहर ने भी शाहरुख को बर्थ-डे विश करते हुए एक फोटो शेयर की और बेहद प्यारा नोट लिखा.

 



करण ने लिखा, मैं शाहरुख से करण जौहर के सेट पर मिला था. तब मैं ये नहीं जानता था कि मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिल रहा हूं जो मेरी ज़िंदगी को जो मेरे जीवन, मेरे करियर और मेरे अस्तित्व को आकार देगा. एक बेहतरीन पिता, एक बेहतरीन पति, एक प्यारे भाई और एक अच्छे दोस्त, ये तो वो हैं ही लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा उनमें खूबियां हैं. लव यू सो मच भाई. आपकी हर मन्नत कुबूल हो. हैप्पी बर्थडे.आपको बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

जेल से बाहर आते ही Aryan Khan ने बदली अपने इंस्टाग्राम की DP, देखकर फैंस को हो रही है हैरानी

Suhana is Celebrating Halloween: उधर भाई आर्यन को मिली बेल, इधर सुहाना ने दोस्तों के साथ ऐसे मनाया हैलोवीन





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here