Aryan Khan Case: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े क्रूज मामले (Cruise Drugs Case) को लेकर काफी विवादों का सामना कर रहे हैं. तमाम सेलेब्स इस मामले में शाहरुख खान का समर्थन कर रहे हैं. अब इसी बीत कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने भी शाहरुख खान को सपोर्ट करते हुए सब कुछ जल्द ठीक हो जाने की दुआ की है. कश्मीरा और कृष्णा का कहना है कि वो खुद एक पैरेंट हैं तो माता-पिता का दुख महसूस कर सकते हैं.

कश्मीरा और कृष्णा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए  कहा, “ये बहुत बुरा हुआ है सब जल्दी से ठीक हो जाए. आर्यन खान को कोई तकलीफ न हो और शाहरुख खान को और दिक्कत न हो. शाहरुख खान को टॉर्चर ना किया जाए. शाहरुख खान और गौरी खान के लिए हमारी सहानुभूति है. हम दोनों पैरेंट्स है तो इस बात को अच्छे से समझते हैं कि माता-पिता को कितनी तकलीफ होती है इसलिए सब बहुत जल्दी और सही तरीक से सुलझ जाए.”

आपको बता दें कि आर्यन खान के ड्रग्स केस में बीते 14 अक्टूबर को मुंबई सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित कर लिया है और 20 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगा.  दरअसल, 15 अक्‍टूबर से 19 अक्‍टूबर तक मुंबई सेशन कोर्ट की छुट्टी रहेगी. विजयादशमी के कारण हाई कोर्ट और सेशंस कोर्ट दोनों 5 दिनों के लिए बंद हैं. आर्यन खान को अपनी जमानत के लिए 20 अक्टूबर तक के लिए इंतजार करना होगा.

हाल ही में शाहरुख खान और गौरी ने बेटे से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और इस दौरान आर्यन मम्मी पापा को देखकर इमोशनल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें:

Salman-Shah Rukh: शाहरुख खान के घर के पास फाइव स्टार होटल में सलमान खान ने मनाया जश्न

Hema-Esha Deol: सालों बाद बेटी ईशा का बड़ा खुलासा- हमे देर रात घूमने भी नहीं देती थीं मां, और जब दूसरे स्टार्स के साथ शूटिंग करती थीं तो…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here