शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुला। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स  127.85 अंकों की बढ़त के साथ 38,168.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक ऊपर 11,271.45  के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 67.50  अंकों की बढ़त के साथ 11,281.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं सेंसेक्स 228.55 अंकों की उछाल के साथ 38,269.12 पर था।

एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 8,327 करोड़ निवेश किया

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजारों में 8,327 करोड़ रुपये डाले हैं। भारत की बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बीच एफपीआई ने अपना निवेश बढ़ाया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार तीन से छह अगस्त के दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 7,842 करोड़ रुपये डाले। ऋण या बांड बाजार में उनका निवेश 485 करोड़ रुपये रहा। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 8,327 करोड़ रुपये रहा। 

सेंसेक्स की शीर्ष छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 74,240 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,557 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,602 करोड़ रुपये घटा

इसी तरह आईसीआइसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,092 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,752 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 6,242 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,119 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,690 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,61,153 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,137 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,839 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,522 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,41,183 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,602 करोड़ रुपये घटकर 4,04,953 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र समेत सात बातों पर होगी शेयर बाजार की नजर

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,016 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,65,584 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 850 करोड़ रुपये की कमी के साथ 3,08,404 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 505 करोड़ रुपये घटकर 5,19,427 करोड़ रुपये रह गई।  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 434 अंक या 1.15 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here