Share Market Live Updates शेयर बाजार आज भी मजबूती के साथ खुला।  बुधवार को बीएएई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149 अंकों की बढ़त के साथ 61499  पर खुला। वहीं,  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,295 के स्तर से आज दिन के कारोबार की शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर में खरीदारी और 11 शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी 50 में 31 बढ़त और 17 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन में तेजी दिख रही है।

मंगलवार का हाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में लिवाली के बीच मंगलवार को सेंसेक्स 383 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा सात प्रतिशत घटा

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने मंगलवार को बताया कि सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा लगभग सात प्रतिशत घटकर 2,032 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 2,184 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कुल आय बढ़कर 8,408.87 करोड़ रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने जीवनभर में जितनी दौलत कमाया, उससे अधिक एलन मस्क ने एक साल के अंदर ही बनाया

जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह 8,252.71 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय, वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के 3,897 करोड़ रुपये से तीन प्रतिशत बढ़कर 4,021 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.45 प्रतिशत था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here