Share Market Live Updates: शेयर बाजार की शुरुआत लगातार तीसरे दिन भी मजबूत रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 246.15 अंक चढ़कर 60,275.21 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,947 के स्तर पर। बता दें इस सप्ताह बाजार में सामान्य से कम दिन कारोबार होगा, लेकिन यह काफी घटनाक्रमों से भरा रहेगा।  गुरुवार को दीवाली लक्ष्मी पूजा और शुक्रवार को दीवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

सुबह सवा नौ बजे बाजार खुलते ही निफ्टी टॉप गेनर में टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर थे तो टॉप लूजर में ओएनजीसी, सनफार्मा, डिविस लैब, पावर ग्रिड, हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसे स्टॉक थे। वहीं सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टीज, रिलायंस हरे निशान पर तो इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार का हाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से मंगलवार को सेंसेक्स 109 अंक टूट गया। वैश्वक बाजारों के कमजोर रुख ने भी यहां धारणा को प्रभावित किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,900 अंक से नीचे 17,888.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत टूट गया। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर मारुति, एनटीपीसी, टाइटन, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर लाभ में रहे।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here