इस सप्ताह के दूसरे दिन भी मंगलवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कर 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 173 अंक ऊपर 36660 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की।
सोमवार का हाल
इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला और हरे निशान के साथ बंद हुआ। पूरे दिन बाजार में सावन की हरियाली छाई रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 465.86 अंकों की बढ़त के साथ 36,487.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10750 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। सावन के पहले दिन निफ्टी 156.30 (1.47%) अंकों की उछाल के साथ 10,763.65 के स्तर पर अपने दिन के कारोबार को विराम दिया।







