भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बरकरार है। वैश्विक कारणों की वजह से बीते कुछ दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में ही सुस्ती देखने को मिल रही है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटकर 59,300 अंक के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी 17,700 अंक के नीचे कारोबार कर रहा है।

बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों में पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल, रिलायंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, सनफार्मा, इन्फोसिस, मारुति, एसबीआई, टीसीएस के शेयर लाल निशान पर थे। टाटा स्टील, एयरटेल, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, आईटीसी के स्टॉक में तेजी रही।

बुधवार को बाजार का हाल: आपको बता दें कि बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.33 अंक या 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 59,413.27 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.30 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 17,711.30 अंक पर आ गया।

सरकार लेकर आ रही एक और IPO, निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका!

क्या है वजह: वैश्विक स्तर पर बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख है। अमेरिका में बांड पर प्रतिफल बढ़ने तथा अर्थव्यवस्था की सुस्ती से बाजार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा बिजली की कमी की वजह से चीन पर संकट है। चीन की इकोनॉमी प्रभावित होने की आशंका से ग्लोबली निवेशक सहमे हुए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here