शेयर बाजार आज एक नया शिखर छूने के बाद फिसल गया। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक आज एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 53129 के स्तर पर पहुंच गया पर बिकवाली के दबाव में 18.82 अंक फिसलकर 52,861.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15914 के स्तर को छूने के बाद 16.10 अंक लुढ़क कर 15,818.25 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 19 स्टॉक्स हरे और 31 लाल निशान पर बंद हुए। इससे पहले 28 जून 2021 को सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। 

यह भी पढ़ें: 1 साल में एक लाख रुपये बन गए 32 लाख, बिहार की कंपनी आदित्य विजन के निवेशक हुए मालामाल, 3214 फीसद उछले शेयर

इस साल कब-कब बाजार ने छुई नई ऊंचाई

डेट सेंसेक्स
12 जनवरी 49569.14
21 जनवरी 50,184.01
5 फरवरी 51073
8 फरवरी 51409.36
9 फरवरी 51835.86
16 फरवरी 52516.76
11 जून 52641.63
22 जून 53057.11
28 जून 53057.11
6 जुलाई 53057.11

 स्रोत: BSE

सुबह का हाल

विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था।   इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 55.46 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 52,935.46 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.05 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,858.40 पर पहुंच गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here