शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ 35,679.74 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की। आज निफ्टी 10500 के ऊपर खुला। बता दें मंगलवार को सेंसेक्स  519 अंकों की छलांग के साथ 335,430  के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 10,471 के स्तर पर। निफ्टी में 159 अंकों की उछाल देखी गई थी।

सऊदी अरामको के साथ सौदा पूरा करने की रूपरेखा पर काम जारी: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर के सौदे की विस्तृत रूपरेखा तय करने में लगी है। हालांकि कंपनी ने सौदा पूरा करने को लेकर कोई समयसीमा की जानकारी नहीं दी। दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पिछले साल पेट्रोलियम तेल से लेकर पेट्रो रसायन बनाने तक के कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक को बेचने की घोषणा की थी। इसमें गुजरात के जामनगर में कंपनी की दो रिफाइनरी और पेट्रोरसायन संपत्तियां शमिल हैं। सौदा मार्च 2020 तक पूरा होना था लेकिन इसमें देरी हुई है।

ओडिशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी अडाणी पावर

अडाणी पावर लि. ने कहा कि उसने अमेरिका की कंपनी एईएस कॉरपोरेशन की संबद्ध इकाई से ओड़िशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। ओपीजीसी ओड़िशा के झारसुगुडा जिले के बनहारपल्ली में स्थित 1,740 मेगााट क्षमता की तापीय बिजली संयंत्र का परिचालन करती है। यह ओडिशा का प्रमुख बिजली संयंत्र है। 

यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी की 12वें साल भी नहीं बढ़ी सैलरी, 15 करोड़ रुपये पर स्थिर

कंपनी के अनुसार हाल ही में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित 1,320 मेगावाट क्षमता चालू की गयी है। संयंत्र का 25 साल के लिए ग्रिडको के साथ बिजली खरीद समझौता है। उसे ईंधन समीप के कोयला खदान से मिलता है। ओपीजीसी में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी ओड़िशा सरकार के पास है। इस अधिग्रहण के साथ अडाणी पावर ओड़िशा में दस्तक दे रही है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here