Multibagger penny stocks 2022: शेयर बाजार के लिए आज का दिन ‘ब्लैक मंडे’ रहा, जहां देखते ही देखते निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए। लेकिन कुछ निवेशक लकी भी रहे, क्योंकि आज कुछ स्टॉक्स में शानदार तेजी दिखी। इन स्टॉक्स पर मार्केट के गिरावट का रत्ती भर भी असर नहीं दिखा। जी हां! हम आपको ऐसे 5 स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आज 5 फीसदी तक की मजबूती नजर आई और इन शेयरों ने अपने शेयरधारकों को महीने भर में मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger stock return) देकर मालामाल कर दिया। तो आइए जानते हैं डिटेल्स में-
1. Ak spintex ltd: शेयर बाजार में लगातार हो रही गिरावट के बीच ऐके स्पिनटेक्स (AK Spintex) के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। टेक्सटाइल की इस कंपनी के शेयरों में आज 24 जनवरी को 4.95% की तेजी रही। ऐके स्पिनटेक्स का शेयर आज बीएसई पर 89.10 रुपये पर बंद हुआ है। बता दें कि टेक्सटाइल की इस कंपनी में पिछले पांच सत्रों से लगातार अपर सर्किट लग रहा था। एक महीने पहले 27 दिसंबर 2021 को बीएसई पर इस स्टॉक की कीमत 24.95 रुपये थी और अब यह बढ़कर 89.10 रुपये हो गया है। इस दौरान निवेशकों को 257.11 फीसदी का रिटर्न मिला है। यानी एक महीने पहले किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 3.57 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- 55 पैसा का शेयर आज ₹11.34 पर पहुंचा, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹20.25 लाख, क्या आप खरीदना चाहेंगे?
2. KIFS Financial Services: KIFS फाइनेंसियल सर्विस के शेयरों में आज 24 जनवरी को 4.99% की तेजी रही। यह आज बीएसई पर 140.05 रुपये पर बंद हुआ है। एक महीने पहले 27 दिसंबर 2021 को इस स्टॉक की कीमत 40 रुपये थी। इस दौरान निवेशकों को 250.13 फीसदी का रिटर्न मिला है। यानी एक महीने पहले किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 3.50 लाख रुपये हो जाती।
3.SEL Manufacturing Company Ltd: यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ₹34.90 (27 दिसंबर 2021 को एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर ₹91.80 (24 जनवरी 2022 को एनएसई पर बंद कीमत) हो गया है। यानी 1 महीने में यह शेयर 163.04% की तेजी से भागा है। इसके मुताबकि, अगर एक निवेशक एक महीने पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज वह ₹1 लाख करीब ₹2.63 लाख हो गया होता।
4. Tine Agro: यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ₹5.61 (27 दिसंबर 2021 को बीएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर ₹14.74 (24 जनवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) हो गया है। यानी 1 महीने में इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 162.75 का रिटर्न दिया है। इसके मुताबकि, अगर एक निवेशक एक महीने पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज वह ₹1 लाख करीब ₹2.62 लाख हो गया होता।
यह भी पढ़ें- ₹84 का ये धांसू शेयर करा सकता है बंपर कमाई! सिर्फ 15 दिन में 1 लाख को बना दिया ₹2.53 लाख
5. Vegetable products: यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ₹20.17 (27 दिसंबर 2021 को बीएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर ₹52.80 (24 जनवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) हो गया है। यानी 1 महीने में इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 161.77% का रिटर्न दिया है। इसके मुताबकि, अगर एक निवेशक एक महीने पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज वह ₹1 लाख करीब ₹2.62 लाख हो गया होता।







