सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार शुरू होने के साथ ही सेंसेक्स 58,200 अंक के नीचे आ गया तो वहीं निफ्टी भी करीब 25 अंक टूटकर 17,350 अंक के नीचे कारोबार करता दिखा। आपको बता दें कि मंगलवार और बुधवार को भी बाजार में हल्की गिरावट रही थी। 

शुरुआती कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज ऑटो, रिलायंस के शेयर में गिरावट रही। वहीं बढ़त वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एयरटेल और टीसीएस शामिल हैं।

बुधवार को बाजार में थी सुस्ती: बीते बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 29.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,250.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 400 से अधिक अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.60 अंक यानी 0.05 प्रतिशत फिसलकर 17,353.50 अंक पर बंद हुआ।

एयर इंडिया के लिए निवेशकों को नहीं मिलेगी नई तारीख, दिसंबर तक अधिग्रहण संभव

मुनाफावसूली पर जोर दे रहे निवेशक: शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि लगातार ग्रोथ के बाद शेयर बाजार में अब मुनाफावसूली हो रही है। घरेलू निवेशक मुनाफे के लिए शेयर बेच रहे हैं। ये सुस्ती अस्थायी है, बाजार को आने वाले दिनों में बूस्ट मिलता रहेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here