Share Market Live:  शेयर बाजार में रौनक बरकरार है।  बुधवार की तरह आज भी यह एक नई ऊंचाई पर खुला।  बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 351अंक की उछाल के साथ 61088 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज निफ्टी 18,272.85 के स्तर पर खुला।

इस महीने सेंसेक्स अब तक 2200 से अधिक अंक तक चढ़ चुका है। देखें टेबल

 

महीना खुला हाई लो बंद
Jan 21 47,785.28 50,184.01 46,160.46 46,285.77
Feb 21 46,617.95 52,516.76 46,433.65 49,099.99
Mar 21 49,747.71 51,821.84 48,236.35 49,509.15
Apr 21 49,868.53 50,375.77 47,204.50 48,782.36
May 21 48,356.01 52,013.22 48,028.07 51,937.44
Jun 21 52,067.51 53,126.73 51,450.58 52,482.71
Jul 21 52,638.50 53,290.81 51,802.73 52,586.84
Aug 21 52,901.28 57,625.26 52,804.08 57,552.39
September 21 57,763.53 60,412.32 57,263.90 59,126.36
Oct 21 58,889.77 61,133.16 58,551.14

स्रोत: बीएसई

शुरुआती कारोबार में विप्रो, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी जहां निफ्टी टॉप गेनर में हैं तो वहीं, कोल इंडिया, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ, बजाज फाइनेंस टॉप लूजर में।

 

बुधवार का हाल: सेंसेक्स 453 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2,70,24,154.49 करोड़ रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here