बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त को लंग कैंसर है. जब से ये खब़र सामने आई है, तब से ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं संजय दत्त की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर अरशद वारसी ने भी अब संजू बाबा के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘वो एक फाइटर हैं और इस जंग में भी जीत जाएंगे’.

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने मीडिया से हुई बातचीत के दौरान संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा है कि, ‘मैं किसी ऐसे इंसान को नहीं जानता जो इतनी सारी परेशानियों से गुज़रा हो. उसमें हालातों के खिलाफ लड़ने का टैलेंट है. उन्हें मैने कभी भी मुश्किलों की वजह से रोते हुए नहीं देखा. वो एक फाइटर हैं. मैं प्रार्थना करूंगा कि वो बहुत जल्द ठीक हो जाएं’.

आपको बता दें कि यहां अरशद ने ये भी बताया कि जब संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे तब उन्होंने संजय से बात की थी और संजय ने बताया था कि वो ठीक हैं. वहीं संजय ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वो काम से ब्रेक ले रहे हैं, उन्होंने लिखा है- ‘दोस्तों, मैं काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं. मेरा इलाज चल रहा है, मेरी फैमिली और फ्रैंड्स मेरे साथ हैं. आशा करता हूं कि आप लोग टेंशन नहीं लेंगे. मैं आपके प्यार के लिए जल्दी ही वापस आऊंगा’.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here