टीवी कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पिछले एपिसोड में सतीश कौशिक और अनुपम नज़र आए थे. शो के दौरान दोनों ने कपिल शर्मा के साथ और जनता के सामने कई राज खोले. इसी बीच कपिल शर्मा और दोनों गेस्ट शो में काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए. आपको बता दें, सतीश कौशिक, अनुपम खेर और अनिल कपूर काफी गहरे दोस्त है. कपिल के शो में दोनों ने बताया कि आखिर वो अनिल कपूर की पीठ पीछे क्यों बुराई करते थे.

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सतीश कौशिक और अनुपल खेर कपिल को बताते है कि, ‘जब अनिल कपूर और अनुपम खेर साथ ही काम करते थे और मैं नहीं होता था तो दोनों मेरी बुराई करते थे और जब मैं और अनुपम खेर साथ में होते है. अगर सेट पर अनिल कपूर नहीं होते थे तो हम दोनों अनिल कपूर की बुराई करते थे. कपिल ये बात को सुनकर एक सवाल करते है कि  जब आप तीनों साथ में होते थे और एक चाय लेने चला जाता है तो क्या करते थे? सतीश इस पर कहते थे अनिल अपने आप को समझता क्या है.’

आपको बता दें, इस वीडियो को अनुपम खेर ने ट्वीट पर शेयर किया था. वीडियो को शेयर करने के साथ अनुपम ने अनिल कपूर को टैग भी किया और साथ में लिखा कि, मेरे प्यारे दोस्त ये 20 सेकंड का वीडियो क्लिप आपके लिए है. आपके 2 दोस्तों की तरफ़ से. जब तक दोस्त एक दूसरे की बुराई न करें तब तक मज़ा नहीं आता. देखना न भूलिए इस एपिसोड को.’





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here