कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से पटराी से उतरी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीतिगत दरों को कम किया तो ब्याज दरों में कमी आई। पिछली मौद्रिक नीति की बैठक में आइबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की कमी की। यहीं नहीं रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती कर इसे 3.35% पर ला दिया। इसका फायदा यह हुआ कि बैंकों के होम लोन सस्ते हो गए। ईएमआई कम हो गई। एक जुलाई को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई 6.95% के रेट से होम लोन ऑफर कर रहा है तो वहीं अन्य सरकारी बैंक भी 6.70% के रेट से होम लोन दे रहे हैं। अगर आप भी अपने घर के सपने को होम लोन की मदद से पूरा करना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लें कौन सा बैंक आपको सबसे सस्ता लोन दे रहा है और उसकी ईएमआई कितनी पड़ेगी? 

अगर आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो इतना होगा ब्या और इतनी पड़ेगी EMI

बैंक ब्याज दर% ईएमआई रुपये में
यूनियन बैंक 6.75 से 7.15 22722 से 23530
बैंक ऑफ इंडिया 6.85 से 7.85 22990 से 24814
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.85 से 8.35 22920 से 25751
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7 से 7.85 23259 से 24814
पंजाब नेशनल बैंक 7 से 7.60 23259 से 24252
एचडीएफसी बैंक 6.95 से 7.85 23169 से 24814
आईसीआईसीआई 6.95 से 8.05 23169 से 25187

स्रोत: MyMoneyMantra.com

होम लोन अन्य कर्जों के मुकाबले सबसे बड़ा होता है। यह न केवल अमाउंट में बल्कि जमा अवधि के लिहाज से भी बड़ा होता है, जिसे कम से कम 15 साल या उससे भी अधिक दिनों तक चुकाने की सहूलियत रहती है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि कुल भुगतान की रकम, उधार ली गई राशि से दोगुनी हो सकती है। इसके बावजूद होम लोन उपलब्ध सबसे सस्ते लोन में से एक हैऔर आमतौर पर यह एक ऐसा तरीका है, जिससे कोई व्यक्ति अपने घर का सपना पूरा कर सकता है। शयद इसीलिए होम लोन को एक अच्छा लोन माना गया है, क्योंकि यह आपको एक मूर्त संपत्ति प्राप्त करने में मदद करता है।  





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here