कोराना पाबंदियों के चलते अप्रैल और मई में गाड़ियों की बिक्री थम सी गई थीं। हालांकि जून में स्थिति में सुधार हुआ और कार की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ी है। जून 2021 में देशभर में 2,31,633 यात्री वाहनों को खरीदा गया है, जिसमें से 1 लाख से ज्यादा (करीब 44 फीसदी) सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल्स थे। वहीं, अगर वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) की बात करें तो इस दौरान 2,86,092 यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हुई है। यहां हम आपको पहली तिमाही में बिकने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

पहले नंबर पर रही हुंडई क्रेटा
FY2021 की पहली तिमाही की तरह हुंडई क्रेटा इस बार भी बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है। इन तीन महीनों में इस कार की 29,931 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 30 हजार के आंकड़े से मात्र 69 कम है। इसमें 14,432 यूनिट्स पेट्रोल वेरिएंट और 15,499 यूनिट्स डीजल वेरिएंट की शामिल है। बता दें कि क्रेटा में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। 

यह भी पढ़ें: शानदार माइलेज और स्पेस के चलते लोगों को खूब पसंद आ रही है Maruti की ये 6-सीटर कार, बिक्री में 232% का इजाफा

Brezza और Nexon का भी कमाल
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा भी बिक्री के मामले में कम नहीं है। पहली तिमाही में इसकी कुल 26,701 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो क्रेटा से मात्र 3,230 यूनिट्स ही कम है। फिलहाल ब्रेजा सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है। लिस्ट में तीसरे पायदान पर टाटा नेक्सॉन रही है, जिसकी पहली तिमाही में 21,410 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

maruti brezza sales

यह भी पढ़ें: Mahindra XUV700 के लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, पावरफुल 7-सीटर SUV इस तारीख को होगी पेश

चौथे-पांचवें पर Venue और Seltos
FY2021 की पहली तिमाही में हुंडई वेन्यू बिक्री के मामले में चौथे पायदान पर रही है। इसकी कुल 20,950 यूनिट्स को खरीदा गया है। कार की कीमत 6.92 लाख रुपये से 11.78 लाख रुपये तक है। लिस्ट में तीसरे पायदान पर किआ सेल्टॉस रही है, जिसकी पहली तिमाही में 20,912 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कार की कीमत 9.95 लाख रुपये से 17.65 लाख रुपये तक है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here