अगर आप एक अच्छी और गारंटी वाली कोई इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं तो खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आज हम बात कर रहे हैं निवेश के लिए सबसे बहेतरीन योजना पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की। इस इन्वेस्टमेंट स्कीम में छोटी बचत के जरिए आप लाखों रुपये का फंड बना सकते है। PPF अकाउंट मात्र 500 रुपए से खोला जा सकता है और साल में एक बार न्यूनतम 500 रुपए जमा करने पर भी यह खाता चालू रहता है। वहीं आप एक साल में अकाउंट में अधिकतम 1।5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही पीपीएफ में निवेश पर टैक्स में छूट भी मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप सिर्फ 1000 रुपये महीने इन्वेस्ट कर 3 लाख से ज्यादा का फंड बना सकते हैं: 

 

ये भी पढ़ें:- Sukanya Samriddhi, NSC, PPF में पैसा लगाने वालो को 1 जुलाई से लग सकता है झटका, जानिए क्या है वजह?

 

1000 रुपये महीने जमा कर पाएं 3.25 लाख रुपए
अगर आप PPF में हर महीने 1000 रुपए का निवेश करते हैं तो साल में ये 12 हजार रुपए हो जाएंगे। इस तरह 15 साल की अवधि के दौरान आप 1.80 लाख रुपए जमा करेंगे। वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से देखा जाए तो इस पर आपको 1.45 लाख रुपए का ब्याज मिलेगा। इस तरह 15 साल पूरे होने पर आपको 3.25 लाख रुपए मिलेंगे। 

 

5 साल का रहता है लॉक इन पीरियड
पीपीएफ अकाउंट खोलने वाले साल के बाद 5 साल तक इस खाते से पैसा नहीं निकाला जा सकता। ये अवधि पूरा होने के बाद फॉर्म 2 भर कर पैसा निकाला जा सकेगा। हालांकि 15 साल साल पहले पैसा निकालने पर आपके फंड से 1 फीसदी की कटौती की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:- PF खाते में कितना है पैसा इन 4 तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस, जानिए सबसे आसान तरीका

 

पोस्ट ऑफिस या बैंक में खोल सकते हैं अकाउंट
एक पीपीएफ खाता आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खोला जा सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है।

 

पीपीएफ पर मिलता है सस्ता लोन
पीपीएफ खाते पर जमा पर आप लोन भी ले सकते हैं। आपने जिस वित्त वर्ष में पीपीएफ खाता खुलवाया है, उस वित्त वर्ष की समाप्ति के एक वित्त वर्ष बाद से लेकर पांचवें वित्त वर्ष की समाप्ति तक आप पीपीएफ से लोन लेने के हकदार हैं। अगर आपने जनवरी 2017 में पीपीएफ खाता खुलवाया है तो आप 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2022 तक लोन ले सकते हैं। जमा पर अधिकतम 25 फीसदी का लोन ले सकते हैं।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here