कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों पर सरकार का घेराव किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अब सीधे जनता की जेब में हाथ डाल दिया है. पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब तीन महीने में 200 रुपए सिलेंडर पर बढ़ा दिए हैं. वहीं, योगी के सदन में दिए बयान पर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते है भारत में रहने वाला हर नागरिक हिंदू है, ऐसे में क्या वो संविधान को भूल गए, जहां सभी को अपनी धर्म को मनाने की आजादी है, वो आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं.
कांग्रेस नेता अदिति सिंह के बयान पर कहा कि राहुल के बयान को मैंने भी सुना है, ऐसा उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा, लोग बीजेपी की बोली न बोले. वहीं, पीएम मोदी के नाम पर पहला स्टेडियम होने पर कहा कि जीते जी ऐसा करने की परंपरा नहीं रही है. अब सरदार पटेल का नाम बदल कर ऐसा क्यों किया गया, इसका जवाब देना चाहिए.







