पिछले साल रुलाने वाला प्याज साल 2020 के अंत तक 60 फीसद तक सस्ता हो चुका है। वहीं पिछले एक साल में किचन के बजट को सब्जियों के साथ-साथ अगर किसी ने सबसे ज्यादा बिगाड़ा है तो वो हैं खाद्य तेल। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक पिछले एक साल में इनकी कीमत में 26 फीसद तक उछाल आया है।

यह भी पढ़ें: तो क्या फिर रुलाएगा प्याज? थोक मंडी में प्याज की कीमतें दो दिनों में 28 प्रतिशत बढ़ीं

उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए 88 केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 की तुलना में 31 दिसबंर 2020 को पैक पाम तेल 84 रुपये से बढ़कर करीब 106 रुपये, सूरजमुखी तेल 103 से 131 और सरसों तेल 115 से करीब 139  रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं मूंगफली तेल की कीमतों में करीब 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई। वनस्पति तेल 22 फीसद महंगा होकर 85 से 104 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। 

दालों ने भी बिगाड़ा बजट

अगर दालों की बात करें तो मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अरहर यानी तूअर की दाल में करब 16 फीसद का इजाफा हुआ। अरहर दाल 88.29 रुपये किलो से 103 रुपये पर पहुंच गया। उड़द दाल 97 से 106, मूंग दाल 90 से 104, मसूर की दाल 65 से 77 रुपये पर पहुंच चुकी है। 

प्याज की कीमतें 60 फीसद गिरी

rs 170 per kg onion in goa

वहीं इस दौरान गेहूं के दाम करीब 3.30 फीसद कम हुए हैं तो प्याज की कीमतें 60 फीसद गिरी हैं। पिछले साल 31 दिसंबर को प्याज का औसत मूल्य 92.68 रुपये किलो था जबकि अब यह 36.26 रुपये किलो पर आ चुका है।  इस समयावधि में टमाटर के रेट में 8 फीसद और आलू के भाव में करीब 10 फीसद की बढ़ोतरी हुई। इसी अवधि में खुली चाय में करीब 12 फीसद की बढ़त हुई है। यह 217 रुपये किलो से 243 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 

एक साल में ऐसे बढ़ी कीमतें

वस्तु

आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य
आज का मूल्य एक साल पहले प्रतिशत परिवर्तन
31/12/2020 31/12/2019 एक साल
चावल 33.63 33.35 0.84
गेहूँ 27.26 28.19 -3.3
आटा (गेहूं) 29.61 30.04 -1.43
चना दाल 71.92 66.37 8.36
तूर / अरहर दाल 103.03 88.29 16.69
उड़द दाल 106.23 97.48 8.98
मूंग दाल 103.82 90.23 15.06
मसूर दाल 77.47 65.79 17.75
चीनी 39.81 39.28 1.35
दूध @ 47.93 44.92 6.7
मूंगफली तेल (पैक) 158.39 137.44 15.24
सरसों तेल (पैक) 138.86 115.12 20.62
वनस्पति (पैक) 104.07 85.18 22.18
सोया तेल (पैक) 115.36 96.21 19.9
सूरजमुखी तेल (पैक) 131.19 103.96 26.19
पाम तेल (पैक) 105.9 84.83 24.84
गुड़ 46.33 46.26 0.15
खुली चाय 243.57 217.19 12.15
नमक पैक * 17.43 15.73 10.81
आलू 29.41 26.55 10.77
प्याज 36.26 92.68 -60.88
टमाटर 28.7 26.58 7.98

स्रोत: उपभोक्ता मंत्रालय 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here