देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें से कई रिकवर भी हो चुके हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेता सलमान खान की बहनों के साथ भी हुआ। हालांकि, इस बारे में अब जाकर अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। सलमान खान ने बहनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। हालांकि, अब उन्होंने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ भी हो गई हैं।

सलमान खान ने दी थी जानकारी

सलमान खान ने राधे के प्रमोशन के लिए दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच उनकी एक कजिन सिस्टर और अर्पिता खान कोरोना संक्रमित पाई जा चुकी हैं। लेकिन दोनों ने ही कोरोना से जंग जीत ली है और अब पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं। सलमान ने ये नहीं बताया था कि वो कब संक्रमित हुई थीं लेकिन अर्पिता ने इस बारे में जानकारी शेयर कर दी है।

 

 

अर्पिता ने अब किया पोस्ट

अर्पिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि- ‘मैं कोविड-19 से 2021 के अप्रैल महीने की शुरुआत में संक्रमित पाई गई थी। हालांकि, मुझे कोई लक्षण नहीं थे। मैंने सारी गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल का पालन किया था। भगवान की दया से मैं पूरी तरह रिकवर हो गई और तब से पूरी तरह से ठीक हूं। सुरक्षित रहें, मजबूत रहें और पॉजिटिव रहें’। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्पिता ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी कैप्शन में दिया है।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here