इन दिनों कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। कई फिल्मों की शूटिंग जारी है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं इस बीच सलमान खान और दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ये फिल्म कल यानी 13 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक फैंस ने पसंद किए हैं। ट्रेलर आने के बाद इसमें दिखा सलमान और दिशा का एक किसिंग सीन खूब वायरल हुआ था। वहीं, हाल ही में दिशा पाटनी ने फिल्म में इस किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की है।

मजेदार था अनुभव

दिशा पाटनी और सलमान खान का किस देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि सलमान ने अपनी स्क्रीन पर नो किसिंग पॉलिसी तोड़ दी है। हालांकि बाद में सामने आया कि इस सीन में दिशा के चेहरे पर टेप चिपका हुआ था। दिशा ने इस वायरल सीन पर जूम डिजिटल से बातचीत के दौरान अपना रिएक्शन दिया है- ‘एक एक्टर के तौर पर हमें डायरेक्टर का विजन फॉलो करना पड़ता है। इसलिए हम वही करते हैं जो रोल की डिमांड होती है। लेकिन ये एक फनी अनुभव था क्योंकि वो हमेशा सेट पर मस्ती-मजाक करते रहते हैं और इसे उन्होंने असहज नहीं होने दिया’।

 

 

मैं नहीं तोडूंगा नो किसिंग पॉलिसी

इससे पहले सलमान ने इस सीन पर प्रतक्रिया देते हुए कहा था- ‘अगली बार आपको शायद मेरे और हीरोइन के बीच टेप के बजाए एक मोटा पर्दा दिखाई देगा। लेकिन मैं स्क्रीन पर नो किसिंग पॉलिसी नहीं तोड़ने वाला हूं’। बताया जा रहा है कि ये एक कैमरा ट्रिक है, जिसे कुछ फैंस ने किसिंग सीन समझ लिया। सलमान और दिशा इससे पहले फिल्म ‘भारत’ में एक साथ काम कर चुके हैं।
 

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here