Edited By Vishnu Rawal | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Rajasthan Politics News: वायरल ऑडियो पर राजस्थान सरकार से बीजेपी के 5 सवाल, फोन टेपिंग पर CBI जांच की मांग

नई दिल्ली

पार्टी से पहले की सस्पेंड चल रहे कांग्रेस नेता संजय झा ने फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ आप अपनी परछाई पर भरोसा कर सकते हैं। ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’ के आरोप के बाद संजय झा को कांग्रेस ने सस्पेंड किया था। तब उन्होंने राजस्थान के सियासी ड्रामे पर नसीहत दी थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने किया था सस्पेंड

कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’ के आरोप में निलंबित कर दिया था। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने इसी महीने उन्हें सस्पेंड किया थआ। झा ने एक समाचारपत्र में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया।

पढ़ें- फोन टैपिंगः माया बरसीं- गहलोत दगाबाज, लगे राष्ट्रपति शासन

पढ़ें- राजस्‍थान ड्रामे में दी नसीहत, संजय झा को मिला निलंबन

राजस्थान संकट पर दी थी नसीहत

संजय झा ने ट्वीट करके सुझाव दिया था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि पार्टी को तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ऐसे राज्‍यों की जिम्‍मेदारी सौंपनी चाहिए जहां कांग्रेस कमजोर है। साथ ही यह भी कहा कि राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस को नया अध्‍यक्ष चुन लेना चाहिए।

NBT



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here