दिल्ली के एक रेस्टोरेंट को सोशल मीडिया पर काफी क्रिटिसिज्म सामना करना पर रहा हहै। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस्टोरेंट एक महिला को इसलिए अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि महिला ने साड़ी पहनी हुई थी। इस महिला ने रेस्टोरेंट स्टाफ का वीडियो बना कर सोशल एकाउंट पर शेयर किया और ये ताबड़तोड़ वायरल हो गया। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी ये वीडियो शेयर किया और एक लंबा सा पोस्ट करते हुए रेस्टोरेंट पर नाराजगी जाहिर की है।
वायरल हुआ वीडियो
ऋचा चड्ढा ने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक वीडियो रीट्वीट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछ रही है कि उसे अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर स्टाफ की तरफ से जवाब आता है कि ‘मैम हम सिर्फ स्मार्ट कैजुअल्स की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल्स में नहीं आती है’। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने नाराजगी जाहिर की है। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-
ऋचा चड्ढा ने लिखी ये बात
ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘ये असभ्यता है- हमारे ट्रेडिशनल कपड़ों की बुराई करना, हमारी भाषा को नीचा दिखाना पोस्ट कोलोनाजेशन ट्रॉमा का सबूत है। इसकी वजह से फासिस्टवाद बढ़ता है और ये इस ट्रॉमा को और भी बड़ा कर देता है। साड़ी स्मार्ट है, आपकी पॉलिसी नहीं #SariNotSorry #Aquila’। ऋचा के इस पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, लोग उनकी बात से सहमत दिखाई दे रहे हैं।







