एक्ट्रेस गौहर खान ने रिसेप्शन की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह शौहर जैद दरबार संग कुछ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि तुम हमेशा मेरे हो और मेरे ही रहोगे। 

गौहर लिखती हैं, “हमेशा मेरा, हमेशा हमारा। मेरा ड्रीम बिना मनीष मल्होत्रा के पूरा नहीं होता। मेरी लव स्टोरी का यह ग्रैंड फिनाले था। मनीष शुक्रिया इतना खूबसूरत लहंगा तैयार करने के लिए।” बता दें कि 25 दिसंबर को गौहर खान और जैद दरबार का निकाह हुआ है। दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

सोशल मीडिया पर इनके निकाह और रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। गौहर ने रिसेप्शन पर जमकर डांस किया। कभी पति जैद संग तो कभी दोस्त हुसैन संग। 

गौहर खान संग हुसैन कुवाजरवाला ने किया ‘लैला मैं लैला’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

सपना चौधरी ने शेयर की खिलखिलाती फोटो, कैप्शन में ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि इस फंक्शन में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, गौतम रोडे, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शिरकत की थी। गौरतलब है कि गौहर खान ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखा था। फोटोज में गौहर व्हाइट एंड गोल्डन शरारा में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पहनी थी। वहीं, जैद क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। गौहर खान ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”कुबूल है।” 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here