Adani Wilmar IPO: इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) मार्केट के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं दिख रहा है। साल का पहला आईपीओ एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज ने जहां लिस्टिंग डे पर अपने निवेशकों को निराश किया, वहीं अब अडानी विल्मर के आईपीओ से भी निवेशकों को मायूसी हाथ लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अडानी विल्मर आईपीओ की ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी (GMP) निवेशकों को बहुत उत्साहित नहीं कर रहा है। ग्रे मार्केट में अडानी विल्मर का शेयर लगातार गिर रहा है।
ग्रे मार्केट में भाव
मार्केट जानकारों के अनुसार, ग्रे मार्केट में अभी अडानी विल्मर का शेयर (Adani wilmar share) 28 रुपये के प्रीमियम (Grey Market Premium) के साथ ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले इसका जीएमपी 30 रुपये पर था, एक दिन में 2 रुपये की गिरावट है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 8 फरवरी को होने की उम्मीद है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, लिस्टिंग के दिन तक जीएमपी में और गिरावट होने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- SSY: सिर्फ 250 रुपये में खुलवाएं बेटी के नाम यह खाता, मेच्योरिटी पर मिलेंगे 15 लाख से ज्यादा
जीएमपी का क्या मतलब है?
बता दें कि किसी भी आईपीओ का मिजाज तय करने में जीएमपी एक बड़ा फैक्टर होता है। ग्रे मार्केट प्रीमियम बेहतर होने की स्थिति में ये माना जाता है कि आईपीओ की लिस्टिंग शानदार होगी। जैसा कि अडानी विल्मर आईपीओ जीएमपी आज 28 रुपये है, इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट उम्मीद कर रहा है कि अडानी विल्मर के शेयर लगभग ₹258 (₹230 + ₹28) पर लिस्ट होंगे, जो कि प्राइस बैंड से लगभग 13 प्रतिशत ही अधिक है। बता दें कि अडानी विल्मर आईपीओ का प्राइस बैंड ₹218 से ₹230 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
हालांकि, बाजार के अन्य एक्सपर्ट यह भी मान रहे हैं कि जीएमपी संभावित सूचीबद्धता के बारे में एक आदर्श संकेतक नहीं है, क्योंकि इसका कंपनी की बैलेंस शीट से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि इस आईपीओ को निवेशकों द्वारा शानदार रिस्पांस मिला है। यह इश्यू ओवरआल 18 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ साइज 3,600 करोड़ रुपये का है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अगले साल लॉन्च हो जाएगा भारत का ‘Digital Rupee’, जानें कैसे करेगा काम?
कंपनी का कारोबार
अडानी विल्मर, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर समूह के बीच 50:50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है। कंपनी फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाना पकाने के तेल बेचती है। खाना पकाने के तेल के अलावा यह चावल, गेहूं का आटा और चीनी जैसे खाद्य उत्पाद बेचता है। यह साबुन, हैंडवाश और सैनिटाइज़र जैसे गैर-खाद्य उत्पाद भी बेचता है।







