निर्मला सीतारमण का तीसरा बजट शेयर मार्केट के लिए सबसे ज्यादा पॉजिटिव रहा है। ग्लोबल ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म मोर्गन स्टेनली के मुताबिक इस साल के आखिर तक सेंसेक्स 61000 के स्तर पर पहुंच सकता है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उच्च राजकोषीय घाटे की सीमा और विनिवेश की योजनाओं के साथ विकास उन्मुख बजट पेश किया, जिसका असर शेयर बाजार में नजर भी आ रहा है।

बजट से उत्साहित शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी जारी है। आज भी सेंसेक्स 50,200 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। बजट के दिन की तेजी को मिलाकर सेंसेक्स तीन सत्रों में करीब 4000 अंक मजबूत हो चुका है। वहीं निफ्टी में 1,150 अंक की तेजी आयी है। ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि अधिक पूंजीगत व्यय, प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर यथास्थिति और पूंजी लाभ कर में बढ़ोतरी नहीं किये जाने जैसे बजट में किये गये प्रस्तावों का बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है।

इससे पहले मोर्गन स्टेनली ने दिसंबर 2021 तक सेंसेक्स के 55000 अंकों के स्तर तक पहुंचने का टारगेट रखा था। मोर्गन स्टेनली के मुताबिक वर्तमान में कोरोना वायरस की स्थिति में स्थिरता और हमारे पूर्वानुमानों के अनुसार अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण टारगेट को बदला गया है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2022 में सेंसेक्स की कमाई में 32 फीसदी तक बढ़ सकती है। दूसरी ओर यदि वायरस पुनरुत्थान और वृद्धि को रोकता है, तो मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि सेंसेक्स 41,000 तक लुढ़क  सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने क्रमश: 50,000 और 37,000 अंक का आधार लक्ष्य रखा था।

बुल केस में सेंसेक्स इस साल दिसंबर तक 61,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। इस साल अगर वायरस पूरी तरह से गिरता है, विकास में सुधार निरंतर जारी रहता है और वैश्विक प्रोत्साहन एसेट कीमतों को समर्थन देगा। इससे पहले, पिछले साल नवंबर में मॉर्गन स्टेनली ने सेंसेक्स के लिए 59,000 का लक्ष्य दिया था।

Share Market: नये रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, 50200 के पार सेंसेक्स



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here