साल 2020 चुनौतियों और संकट से लड़ने का साल था। 2020 में फार्मा और आईटी कंपनियों ने वायरस से लड़ने और उबरने के साथ ही स्टॉक मार्केट पर भी अपना प्रभाव जारी रखा। इस पूरे साल इन क्षेत्रों ने मानवता के प्रति अपनी सेवाएं देने के साथ ही निवेशकों को उम्दा रिटर्न भी दिए। पिछले एक साल में इक्विटी स्कीमों में फार्मा और आई टी सेक्टर के म्यूचुअल फंड्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। फार्मा और आईटी सेक्टर के फंड्स के बाद, मिड और स्मॉल कैप वाले म्यूचुअल फंड्स जो कि साल की शुरुआत में सुस्त रहे लेकिन जल्द ही यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में शामिल हो गए। 

रिलायंस, बीपी का केजी-डी6 से उत्पादन में कमी आने पर खरीदारों को भुगतान का वादा

यहां एक लिस्ट है जिसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न देने वाले इक्विटी म्यूचुअल फंड शामिल हैं। हालांकि आप इन रिटर्न के आधार पर निवेश ना करें क्योंकि वापस इतना रिटर्न मिलेगा या नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं है। साथ ही सेक्टोरल स्कीमों में निवेश का जोखिम ज्यादा रहता है। यह उन निवेशकों के लिए होती हैं जो जोखिम को अच्छी तरह से समझचे हैं। 

फण्ड का नाम, कैटेगरी, 1-साल की रिटर्न (प्रतिशत), कुल एसेट (रु. करोड़)

डीएसपी हेल्थकेयर फंड, फार्मा, 78%, 956

क्वांट स्मॉल कैप फंड, स्मॉल कैप, 76%, 71

मीरे एसेट हेल्थकेयर फंड, फार्मा, 75%, 1,097

पीजीआईएम इंडिया ग्लोबर इक्विटी अपॉर्चुनिटीज़ फंड, इंटरनेशनल इक्विटीज, 72%, 510

आईसीआईसीआई प्रू फार्मा हेल्थकेयर एंड डायगनोसेटिक्स फंड, फार्मा, 72%, 2,023

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल टेक्नोलॉजी, आई टी, 71%, 938

यूटीआई हेल्थकेयर फंड, फार्मा, 68%, 610

निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड, फार्मा, 67%, 4,151

एसबीआई हेल्थकेयर अपॉरेचुनिटीज, फार्मा, 67%, 1,512

टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड,फार्मा, 65%, 384

आदित्य बिरला सन लाइफ डिजिटल फंड, आईटी, 59%, 735

आईडीबीआई हेल्थकेयर फंड, फार्मा, 59%, 64

इडेलवाइस ग्रेटर चाइना इक्विटी ऑफ-शोर फंड, इंटरनेशनल इक्विटीज, 57%, 610

फ्रेंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड, आई टी, 57%, 418

आदित्य बिरला सन लाइफ फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड, इंटरनेशनल इक्विटीज, 55%, 610

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here