Sidharth Shukla Death: बिग बॉस 13 के विजेता और लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने गुरुवार को मुंबई के कूपर अस्पताल में अंतिम सांस ली. अभिनेता का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. कूपर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में मृत लाया गया था.’ सिद्धार्थ के आकस्मिक और दुखद निधन की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर हर तरफ दुख जताया जा रहा है. कई सेलेब्स अभी भी इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और उनमें से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया.



अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उर्वशी रौतेला को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बारे में पता चला तो वह पूरी तरह से हैरान रह गईं. उन्होंने तब तक विश्वास नहीं किया जब तक कि उन्हें खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की. अभिनेत्री ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने ट्विटर का सहारा लिया और लिखा, ‘सिद्धार्थ शुक्ला बहुत बुरा लगा. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. RIP Omshanti.’

  

इससे पहले टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे. तेजवानी ने कहा, ‘हां, मुझे पता चला. ये दुखद और चौंकाने वाली खबर है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था, इसलिए मैंने कई लोगों के साथ इस बात को लेकर क्रॉसचेक किया और फिर खबर आई. तो मैं पूरी तरह से चौंक गया था. ये  वाकई में बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली बात है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे.  

Sidharth Shukla आखिरी बार दिखे थे इन दो शो में, Madhuri Dixit के साथ दिखी थी बेमिसाल केमिस्ट्री

Sidharth Shukla ने ‘बालिका वधू’ से लेकर ‘दिल से दिल तक’ शो से टीवी इंडस्ट्री पर किया था राज





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here