कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए त्रिनिदाद एंड टोबैगो ट्रैवल करने वाले खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, मैच अधिकारियों और प्रशासकों के 162 सदस्यीय दल को कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव पाया गया है। सीपीएल की सुरक्षा के लिए कड़े प्रोटोकॉल के अंतर्गत तीन खिलाड़ी और एक कोच यात्रा नहीं कर सके हैं। टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा और त्रिनिदाद में दो स्थलों पर 33 मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में पिछले साल की उप-विजेता गुयाना एमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइटराइडर्स (टीकेआर) से होगा। फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा।

ENGvPAK: अब्बास की खतरनाक बॉल पर क्लीन बोल्ड हो हैरान खड़े रहे स्टोक्स

यह पहली बार है जब भारतीय क्रिकेटर सीपीएल में हिस्सा लेंगे। मुंबई के 48 साल के लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे टीकेआर की ओर से खेलेंगे, जिन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले लिया था। हर व्यक्ति का 72 घंटे पहले टेस्ट किया गया ताकि ट्रैवल करने वाले सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ वायरस मुक्त रहें। जमैका में बसे एक खिलाड़ी को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और वो दो अन्य के साथ ट्रेनिंग कर रहा था, इसलिए तीनों को हटने को कहा गया। एक कोच ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं, जिन्हें भी पॉजिटिव पाया गया जिससे वो भी ट्रैवल नहीं कर सके।

पानी और जूते लेकर मैदान पर पहुंचे सरफराज अहमद, भड़के PAK फैन्स

इन 162 लोगों को अधिकारिक होटल में 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा, जहां उनकी नियमित तौर पर जांच होगी। सीपीएल के अनुसार, ‘अगर किसी सदस्य को वायरस से संक्रमित पाया गया तो उन्हें होटल से हटाकर त्रिनिदाद एंड टोबैगो में मौजूदा प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में रखा जाएगा, लेकिन अभी तक जितने भी सदस्य त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे हैं, वे कोविड-19 से मुक्त हैं।’
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here