सुकन्या समृद्धि योजना या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम के जरिए पोस्ट ऑफिस से जुड़े हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को शत-प्रतिशत डिजिटल करने पर फोकस किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि पोस्ट ऑफिस अकाउंट को कोर बैंकिंग के दायरे में लाया जाएगा। पोस्ट ऑफिस के खातों से दूसरे बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करना संभव होगा। इसके अलावा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम के माध्‍यम से अपने खाते को देखा जा सकेगा। मतलब ये कि पोस्ट ऑफिस के खातों को आप चेक कर सकते हैं।

सरकार के इस फैसले से विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों और वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए ‘इंटर-ऑपरेबिलिटी और वित्‍तीय समावेशन’ की सुविधा उपलब्‍ध होगी। वहीं, स्मॉल सेविंग स्कीम के दायरे में आने वाले खाताधारक भी ऑनलाइन भुगतान समेत अन्य काम कर सकेंगे। 

डिजिटल बैंक: देश की स्‍वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्‍सव मनाने के लिए सरकार ने अनुसूचित कॉमर्शियल बैंकों के द्वारा देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों की स्‍थापना का प्रस्‍ताव किया है। इसका उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्‍ता अनुकूल तरीके से देश के सभी हिस्‍सों तक डिजिटल बैंकिंग की पहुंच कायम हो।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here