अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं हाल ही में वो एक बार फिर कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है, इस पोस्ट में सुजैन खान अपना नया लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, उनका ग्लैमरस अंदाज देखकर कई लोगों को ऋतिक रोशन की याद आ गई।
वीडियो में फ्लॉन्ट किया नया लुक
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कई एंगल से अपना नया स्टाइलिश हेयरकट दिखा रही हैं। इस हेयरकट ने सुजैन का लुक पूरी तरह बदल दिया है, उन्होंने बालों में ब्लॉन्ड कलर भी करवाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने बयां किया है कि उन्हें अपना ये नया लुक कितना पसंद आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘Nape of Neck’ वाकई बेहद शानदार है। जिसमें ‘नेप ऑफ नेक’ हेयरकट का नाम मालूम होता है। यहां देखें सुजैन का ये नया लुक-
सुजैन के लुक पर लोगों के कमेंट्स
सुजैन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई उनका ये नया अंदाज देखकर चौंक गया है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने उनकी तारीफें की हैं। किसी का कहना है कि अब वो और फी स्टाइलिश हो गई हैं तो किसी ने कहा है कि ये उनका अब तक का बेस्ट लुक है। वहीं, सुजैन के इस लुक को देखकर कई लोगों को ऋतिक रोशन की याद आ गई। एक यूजन ने उनकी तारीफें करते हुए लिखा- ‘अगर आप और ऋतिक साथ होते तो कितना अच्छा होता’। यही नहीं कई ट्रोल्स भी सुजैन के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स करते नजर आए।
एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
बता दें कि सुजैन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। वो एक बिजनेसवुमन हैं लेकिन ग्लैमर के मामले में सुजैन बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।







