शनिवार का दिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरा दिन साबित हुआ क्योंकि ऑलराउंडर सुरेश रैना ने निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से नाम वापिस ले लिया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने शनिवार को बताया कि टीम का दूसरा खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले एक टी-20 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और दल के 12 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। रैना का टूर्नामेंट से हटना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है क्योंकि रैना टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। रैना के हटने पर उनके साथी क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने अपना रिएक्शन दिया है।

वॉट्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडिया में रैना के परिवार वालों की सेफ्टी को लेकर बात की। शेन वॉट्सन ने कहा कि आपके नहीं होने पूरी सीएसके टीम आपको मिस करने वाली है। आप टीम के धड़कन रहें हैं। इस बार हम वो सबकुछ करेंगे जिससे आप गर्व महसूस कर सकें। आप खुश रहे और सुरक्षित रहें।’

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के कोच दिशांत याग्निक कोरोना से उबरे, दुबई में टीम से जुड़े

बता दें कि आईपीएल (IPL) में अभी 20 दिन का समय शेष है उससे पहले सीएसके टीम (CSK) के 13 सदस्य कोविड -19 (COVID-19) का शिकार भी हो गए हैं, जिससे टीम अभी तक अभ्यास करने के लिए मैदान पर नहीं उतर पाई है। आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होना है और साथ ही टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। अब बीसीसीआई सितंबर के पहले हफ्ते में शेड्यूल की घोषणा कर सकती है। सीएसके के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण ही बीसीसीआई अब नए सिरे से शेड्यूल बनाने वाली है।

CSK खिलाड़ियों को कोरोना होने पर वायरल हुआ दीपक चाहर के भाई का ट्वीट 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here