दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह ने रिया चक्रवर्ती के उन दावों को खारिज कर दिया है कि सुशांत के उनके परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंध थे. लोक जनशक्ति पार्टी की विधान परिषद सदस्य और सुशांत के चचेरे भाई, भारतीय जनता पार्टी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू की पत्नी नूतन सिंह ने मंगलवार को कोई नाम लिए बगैर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए रिया के दावों को खारिज किया है.

नूतन ने ट्वीटर पर एक फोटो पोस्ट कि जिसमें वो अपने पति और सुशांत के साथ एक मंदिर में दिखाई दे रही हैं और लिखा की,  ‘परिवार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, मैं उसका खंडन करती हूं. परिवार से सुशांत जी का रिश्ता बहुत अच्छा था, किसी तरीके का कोई मनमुटाव नहीं था.’ एक अलग ट्वीट में, नूतन ने सुशांत के पिता के. के. सिंह के साथ तीनों की एक और फोटो पोस्ट की है. उन्होंने हैशटैग के जरिए विश्व स्तर पर सुशांत के लिए प्रार्थना करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील भी की.

एक और ट्वीट में, नूतन ने एक फोटो शेयर साझा की, जिसमें वो सुशांत के साथ दिखाई दे रही हैं और दोनों कैमरे पर मुस्कुरा रहे हैं. इस पोस्ट में राजनेता ने कहा, ‘हम हमेशा आपके मुस्कुराते हुए चेहरे को याद करेंगे. हमारे असली हीरो सुशांत जी. जस्टिस फॉर सुशांत.’

नूतन ने अपने ट्वीट में बेशक नाम नहीं लिया, मगर वो रिया द्वारा किए गए उन दावों को खारिज कर रही हैं, जिन्होंने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में आरोप लगाया कि सुशांत के उनके परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंध थे और वो पांच साल तक अपने पिता से नहीं मिले थे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here